Posts

Showing posts from July, 2023

27/07/2023

आज UGC NET JRF का june 2023 का परिणाम घोषित हुआ है और इसके पूर्व जब इसकी उत्तर कुंजी घोषित हुई थी तब जांच में गलती हुई थीं और यह अंदाजा था कि 114 अंक प्राप्त हुए हैं। आज परिणाम से ज्ञात अकस्मात ज्ञात हुआ कि 172 अंक प्राप्त हुए हैं और ओबीसी की net के लिए cut off 180 अंक है। यह परिणाम बस एक नजर अध्ययन से ही है तो मन उमंग भरा हुआ था कि अगले परीक्षा में net jrf दोनों में उत्तीर्ण हो जाऊंगा। ठीक 20 min पूर्व एक काल आया था लखनऊ विश्वविद्यालय में राजनीति बंद करने का पैर तोड़ देने की धमकी भरा सुझाव प्राप्त हुआ है।  जिसने उस उमंग को क्षण भंगुर कर दिया है। कौन हो सकता है और इस समय ही काल क्यों आया ।  पता नहीं कोई अंदाजा नहीं है। ठीक 1 घंटे पहले बरामदे में खड़ा हुआ भाइयों के बीच प्राप्त परिणाम की खुशी में आगे की पढ़ाई के बारे में अपनी राजनीति योजना के बारे बात कर रहा था यही की jrf निकल जाने के बाद jnu चला जाऊंगा पर फिर मैंने कहा था नहीं मैं लखनऊ विश्वविद्यालय को ही jnu बना दूंगा । और वहां के राजनीतिक संगठनों के बारे में कई बातें कहीं। उनकी आलोचना की। क्या इस कॉल को कड़ी यहां से जुड़ सकती...

27/07/2023

जीवन एक संग्राम है विचारों का भावनाओं का मान्यताओं  रोटी के लिए कपड़े के लिए मकान के लिए सुविधाओं के लिए और खुशी, संतोष के लिए हम स्वयं में रहस्य हैं हम कौन हैं हम क्या है और जरूरी की हम क्यों हैं, हमारा अस्तित्व क्यों है हम कुछ नहीं जानते हैं बस अपने अपने जीवन को एक अपना अर्थ देकर जिए जा रहे हैं चाहते हुए मेरे आस पास के लोग भी जीवन को इसी रूप में देखते हुए जिएं।  परंतु जीवन का अर्थ को सबके लिए अलग हो सकता है और उसी जीवन के अर्थ में जीने में उसे खुशी हासिल हो सकती है वहीं वह जीवन रूपी संग्राम के साथ एकात्म स्थापित कर सकता है।